CAREER COUSELLING | IMPORTANCE OF CAREER COUSELLING |
कैरियर काउन्सलिंग का महत्त्व आज से कुछ माह पूर्व भारत की विख्यात शिक्षण संस्थानों में से एक आईआईटी बेंगलुरु ने अपने होस्टल्स में विद्यार्थियों के कमरों से पंखें हटवा दिए , विद्यार्थियों का होस्टल की छतों पर जाना प्रतिबंधित कर दिया । क्यों ? क्योंकि आईआईटी जैसी संस्थानों में विद्यार्थियों द्वारा की जाने वाली आत्महत्याओं में निरन्तर वृद्धि हो रही है अतः उस वृद्धि पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह क्रांतिकारी निर्णय लिए गये । असल में देश में आई आई टी , आई आई एम , एन आई टी जैसे प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है , उदाहरणार्थ - वर्ष 2021 में यह संख्या 7 थी , जो 2022 में बढ़कर 16 हो गयी और इस वर्ष में मार्च माह तक 6 विद्यार्थी इन संस्थानों में आत्महत्या कर चुके है । यद्यपि , यह आंकड़े तो इन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के ही है जो शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ...